भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस
खंडवा| भारतीयजनता पार्टी ने बुधवार को इंदिरा चौक स्थित पार्टी कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई। पार्टी जिलाध्यक्ष महापौर सुभाष कोठारी ने पं. उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की। पार्टी हित में किए कार्यो का संस्मरण किया। उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान विधायक देवेंद्र वर्मा, राजपालसिंह तोमर, अरूणसिंह मुन्ना, निगम अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, दिनेश पालीवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।