- Hindi News
- प्रमाण पत्र नहीं बनवाने वाले प्राचार्यों को चेतावनी
प्रमाण पत्र नहीं बनवाने वाले प्राचार्यों को चेतावनी
खंडवा| बच्चोंके जाति प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बनवाने वाले स्कूल प्राचार्यों को चेतावनी मिल गई है। यदि यह तय समय में प्रमाण पत्र नहीं बनवाते हैं तो नोटिस जारी होंगे। जिला पंचायत सीईओ अमित तोमर ने बुधवार को जिले पांच जन शिक्षा केंद्र प्रभारी और 37 निजी स्कूल प्राचार्यों की बैठक ली। इसमें जाति प्रमाण पत्र बनाने के काम की समीक्षा की। समीक्षा में पाया कि प्राचार्य इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसमें निजी स्कूलों की हालत ज्यादा खराब है। जिन पांच जन शिक्षा केंद्र प्रभारियों के कामों की समीक्षा की उनमें महारानी लक्ष्मीबाई, सूरजकुंड, मूंदी, पुनासा और मोतीलाल नेहरू स्कूल शामिल है।