- Hindi News
- कराटे स्पर्धा में प्राची, ओम को गोल्ड मेडल
कराटे स्पर्धा में प्राची, ओम को गोल्ड मेडल
खंडवा| पिछलेदिनों हरदा में वर्ल्ड फोनोकाशी सोतोकान कराटे स्पर्धा हुई। इसमें यादव स्पोर्टस कराटे क्लब के खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्पर्धा में प्राची गोयल, ओम मंडलोई ने गोल्ड मेडल हासिल किया। सेजल आरसे ने सिल्वर और अमन चौहान, अनिकेत सालुक्ये ने ब्रांस मेडल प्राप्त किया। स्पर्धा में सिद्धार्थ भट्ट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कोच नेहा यादव को भी आयोजन समिति की ओर से शील्ड भेंट कर सम्मानित किया।