पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल बजट में घोषित साप्ताहिक ट्रेनें आज से

रेल बजट में घोषित साप्ताहिक ट्रेनें आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीननई साप्ताहिक ट्रेनें गुरुवार से शुरू हो रही है। जनमंच के मनोज सोनी ने बताया रेल बजट 2014-15 में घोषित यह ट्रेन खंडवा में भी रुकेंगी। 11408 लखनऊ-पूणे 12 फरवरी से प्रत्येक गुरुवार लखनऊ से सुबह 6.30 बजे चलेगी। खंडवा गुरुवार को रात 23.55 बजे आएगी। पुणे सुबह 11.05 बजे पहुंचेगी। यह गाड़ी वापसी में 11407 पुणे से लखनऊ के लिए 17 फरवरी से चलेगी। मंगलवार रात 10 बजे पुणे से चलेगी। खंडवा बुधवार सुबह 9.40 बजे आएगी। गुरुवार रात 2.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह गाड़ी इटारसी वाया भोपाल झांसी जाएगी। इसके अलावा 11082 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनल 13 फरवरी और 15548 लोकमान्य तिलक टर्मिनल जय नगर साप्ताहिक जन साधारण एक्सप्रेस लोक मान्य तिलक 12 फरवरी से चलेगी।