पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 47 लाख कमाए, बिजली नहीं दी; हॉकर्स जोन में सन्नाटा

47 लाख कमाए, बिजली नहीं दी; हॉकर्स जोन में सन्नाटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाके जनप्रतिनिधियों ने निगम चुनाव से पहले वोट बंटोरने के लिए आधे-अधूरे वर्गीकृत बाजार का लोकार्पण कर दिया। पांच महीने बाद भी यहां बिजली कनेक्शन की व्यवस्था नहीं की। नतीजतन 53 दुकानदार 75-75 हजार रुपए देकर फंस गए। वे बिजली कनेक्शन नहीं होने से दुकानें शुरू नहीं कर पाए।

यहां निगम को अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाना था। बिजली कनेक्शन के लिए निगम लोगों को अनापत्ति प्रमाण पत्र दे रहा है लेकिन कंपनी स्थाई मीटर कनेक्शन नहीं दे रही। कुछ लोगों ने अस्थाई कनेक्शन लिए इस कारण उन्हें महंगी बिजली मिल रही है। इससे बाजार में दुकानें नहीं खुल पा रही हैं। इधर, गुरुवार को हॉकर्स जोन के व्यापारी महेश जायसवाल, शरद डोंगरे, रोहन यादव, महेंद्र बौरासी आयुक्त एसआर सोलंकी से मिले। व्यापारियों ने आयुक्त से बिजली, पानी का इंतजाम करने और अतिक्रमण हटाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा- यहां मैकेनिक ने कब्जा कर रखा है। इससे महिलाएं बाजार में नहीं रही।

रेलवे ओवरब्रिज के पास विकसित हॉकर्स जोन।

29 सितंबर को निगम परिषद में गुमटी आवंटन के लिए लॉटरी खोली थी। 730 आवेदन में से 53 की लॉटरी खुली। इनसे 75-75 हजार रुपए जमा कराए। 730 आवेदकों से 1-1 हजार रुपए जमा कराए। इस तरह कुल 47 लाख रुपए कमाए लेकिन व्यवस्था जुटाने में कंजूसी कर ली।



^ट्रांसफार्मर जल्द लगाया जाएगा। करीब 7 लाख में पुरानी दर पर आर्डर दिए हैं। कंपनी को भी पत्र लिख दिया है। -एसआर सोलंकी, निगम आयुक्त

वर्गवार किया था गुमटियों का आवंटन

फूल,फल, सब्जी, किराना, हेयर सेलून, लांड्री, टेलरिंग, मोची, दूध डेयरी, कार्यालय, स्टेशनरी, मोबाइल शॉप, इलेक्ट्रिक, जनरल स्टोर, खानपान की दुकानों के लिए आवंटन किया था।