पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अिभयान: भाजपा से जुड़े 25 हजार युवा

अिभयान: भाजपा से जुड़े 25 हजार युवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदस्यताअभियान के तहत अभी तक 25 हजार नए युवा भाजपा से जुड़ गए हैं। जिले में अभी तक 50 हजार नए सदस्य बने हैं। 50 हजार पुराने सदस्य है। भाजपा को जिले में चार लाख सदस्य बनाने हैं।

भाजपा नेताओं की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आकर्षण से पार्टी से जुड़ने वालों की तादाद बढ़ी है। पार्टी से जुड़ने वालों में 50 फीसदी यानी नए सदस्यों में 25 हजार युवा हैं। इसमें महिलाएं 15, व्यापारी 10 और अन्य दलों से आने वालों की संख्या 25 फीसदी हैं। भाजपा मार्च तक सदस्यता अभियान चलाएगी। पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विधायक को एक लाख साधारण सदस्य बनाने के निर्देश दिए हैं। संगठन मंत्री धीरजसिंह चौहान ने बताया पार्टी में एक सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 साधारण सदस्य बनाना जरुरी है। जिले में सदस्यता के लक्ष्य को पूरा करने के लिए 14, 15, 16 फरवरी को बूथवार अभियान चलाएंगे।

आपका सदस्यता अभियान आज से

आमआदमी पार्टी शुक्रवार से घंटाघर पर दो घंटे तक सदस्यता अभियान चलाएगी। आप के जोन सचिव दलजीत सिंह ने बताया घंटाघर पर शाम 4 से 6 बजे तक सदस्यता अभियान चलाएंगे।