- Hindi News
- मोदी का दौरा : तैयारियां देखने के लिए आज आएंगे मुख्य सचिव डीजीपी
मोदी का दौरा : तैयारियां देखने के लिए आज आएंगे मुख्य सचिव डीजीपी
सिंगाजीथर्मल पावर परियोजना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को देखने के लिए मुख्य सचिव अंटोनी डिसा पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह शुक्रवार को दोंगालिया (बीड़) पहुंचेंगे। पीएम मोदी वहां 1 मार्च को आने वाले हैं। सीएस डिसा डीजीपी सिंह के आने पर जिले के सभी प्रमुख अफसरों के साथ एसपी कलेक्टर भी रहेंगे। पीएम के आने पर होने वाली तैयारियों के लिए आए बिंदुओं के आधार पर अब तक हुए काम देखेंगे। दोनों अधिकारियों के सुबह 11 बजे दोंगालिया पहुंचने का कार्यक्रम है। इस दौरान कलेक्टर एमके अग्रवाल, एसपी एमएस सिकरवार मौजूद रहेंगे।