पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीम बनाकर अप्रैल तक सुधारें लाइनों के लीकेज

टीम बनाकर अप्रैल तक सुधारें लाइनों के लीकेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल विभाग प्रभारी सदस्य ने विधिवत चार्ज लेकर समीक्षा में दिए निर्देश

सिटीरिपोर्टर|खंडवा

शहरमें जगह-जगह पाइप लाइनों से पानी बह रहा है। इस बात को गंभीरता से लेकर लीकेज सुधारने के लिए टीम बनाएं। प्रयास करें कि अप्रैल तक सारे लीकेज सुधार दिए जाएं। गुरुवार दोपहर जल तथा सीवरेज विभाग का प्रभार लेकर यह बात सदस्य अमर यादव ने अफसरों से कही। उन्होंने कहा 139 कर्मचारी जल विभाग में हैं। इनमें से कई कर्मचारी ऐसे हैं जो ट्यूबवेल चालू करने भी नहीं जाते हैं। कुछ ट्यूबवेल महीने पहले से खराब हैं। वहां पानी लोगों को सुक्ता और नर्मदा का मिल रहा है। ऐसे स्थानों पर पदस्थ कर्मचारियों को लीकेज सुधारने के काम में लगाएं। छह कर्मचारियों के भरोसे शहर के लीकेज नहीं सुधारे जा सकते। कम से कम 10 लोगों की टीम वर्तमान कर्मचारियों में से ही बनाए। ट्यूबवेल बंद किए बिना ही उनसे जुड़ी लाइनों को नर्मदा जल योजना से जोड़ा जाए। ताकि गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी दिया जाए सके। आकस्मिक व्यवस्था के लिए निगम के टैंकरों की तत्काल मरम्मत कराएं। बैठक में जल विभाग सहायक यंत्री चंद्रशेखर मिश्रा, उपयंत्री संजय शुक्ला, राजेश गुप्ता, रईस खान, सर्वोदय सिंह आदि शामिल हुए।