पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहरवासियों को भा रहा पंजाब का किन्नू

शहरवासियों को भा रहा पंजाब का किन्नू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| शहरके लोगों को पंजाब का संतरा किन्नू खूब भा रहा है। महंगा होने के बावजूद वे इसे खरीद रहे हैं। बाजार में यह 40 रुपए किलो मिल रहा है। किन्नू बाजार में मिल रहे अन्य संतरों की अपेक्षा दोगुना ज्यादा महंगा है। बुधवारा बाजार में फल विक्रेता रज्जाक शाहा ने बताया कि किन्नू संतरे की खपत एक सप्ताह में 14 टन है। संतरा महंगा होने के बावजूद लोग शौक से खरीदते हैं। बाजार में रहे नागपुर, टिमरनी, अकोट के संतरों की अपेक्षा यह गोल, ठोस रहता है। इसके छिलके भी मोटे होते हैं। लोग घरों में इसे ज्यादा दिनों तक रख सकते हैं।