खंडवा| अखिलभारतीय मानस परिवार ने अधिवक्ता शरद चौरे को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन भाई ने की। पं. वरुण दुबे ने बताया कि सत्संग एवं सत्कर्म को समर्पित अनुष्ठान के लिए तहसील एवं गांवों में समिति का गठन किया जाएगा।