पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाह समारोह में देंगे स्वच्छता का संदेश

विवाह समारोह में देंगे स्वच्छता का संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम स्थल के बाहर फ्लैक्स और डस्टबिन लगाकर करेंगे जागरुक

सिटीरिपोर्टर|खंडवा

भतीजेके विवाह समारोह में शहर के समाजसेवी अनिल बाहेती अतिथियों को शहर स्वच्छ रखने का संदेश देंगे। 10 फरवरी को विवाह कार्यक्रम कहारवाड़ी स्थित तापड़िया गार्डन में होगा। श्री बाहेती ने बताया भाई नारायण बाहेती के बेटे हर्ष का विवाह बड़ौदा की पूजा के साथ होगा। उनके आशीर्वाद समारोह में आने वाले अतिथियों से आह्वान किया जाएगा कि कचरा डस्टबिन में एकत्र करें। इसके बाद इसे निगम के वाहन या निर्धारित स्थान पर ही फेंके। इसके लिए कार्यक्रम स्थल के बाहर फ्लैक्स और डस्टबिन भी लगाया जाएगा। परिसर में भी डस्टबिन अलग-अलग स्थान पर रखे जाएंगे ताकि मेहमान डिस्पोजल या अन्य कचरा इधर-उधर नहीं फेंके। श्री बाहेती ने शहरवासियों से भी आह्वान किया है कि वे कहीं भी वैवाहिक कार्यक्रम करें। डिस्पोजल और अन्य कचरे को कार्यक्रम पश्चात इधर-उधर नहीं फेंके। डस्टबिन में कचरा संभालकर रखें और उसे तय स्थान या निगम के वाहन में ही डाले ताकि आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

संस्था या संगठन का पत्र संपादक, दैनिक भास्कर, खंडवा को भी सीधे भेज सकते हैं।

ईमेल पता - dinesh.bavniya@dbcorp.in

वाट्सएप पर भी भेज सकते हैं सूचना- 9827258685

एसएमएस कर हमें बताएं 9827258685

रोज 15 मिनट दें तो बनें सफाई दूत