पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रज की होली और बुंदेलखंड का राई नृत्य होगा मेले का आकर्षण

ब्रज की होली और बुंदेलखंड का राई नृत्य होगा मेले का आकर्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांनवचंडी देवीधाम परिसर में 12 से 14 फरवरी तक देशभर की संस्कृति दिखाई देगी। मेले में भारत शासन के केंद्रीय संस्कृति विभाग ने कार्यक्रम स्वीकृत किए हैं। तीन दिन तक मेले में इलाहबाद नागपुर केंद्र के माध्यम से अलग-अलग प्रदेशों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इलाहबाद के माध्यम से ब्रज की होली उत्तर प्रदेश, देवी गीत गायिका शारदा सिन्हा की प्रस्तुति होगी। साथ ही आसाम का लोक नृत्य, अरुणाचल प्रदेश मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम त्रिपुरा के नृत्य और उत्तर प्रदेश की नौटंकी होगी। नागपुर केंद्र द्वारा गुजरात का गरबा, सिद्धमाल, बुंदेलखंड का राई लोक नृत्य, पंजाब का भांगड़ा सूफी गायन का कार्यक्रम होगा। इसी केंद्र द्वारा बुंदेलखंड का अखाड़ा, महाराष्ट्र की लावणी, छत्तीसगढ की पंडवानी गायक तीजन बाई या अन्य गायक की प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही एक नाटक तांडव या महिषासुर नृत्य होगा। बुंदेलखंड की देवी गीत गायक की प्रस्तुति के साथ ही मध्यप्रदेश का गणगौर बुंदेलखंड का होली उत्सव होगा।

गायकसुखदेव आएंगे

मेलेमें 28 फरवरी को स्टार नाइट होगी। इसमें अदाकारा महिमा चौधरी के साथ ही पॉप गायक सुखदेव भी प्रस्तुति देंगे। इसी कार्यक्रम में बांबे की आर्केस्ट्रा में दो डांसर और दो सिंगर भी शामिल होंगे।

तयहो गए कार्यक्रम

^केंद्रीयसंस्कृति विभाग के कार्यक्रम तय हो गए हैं। तीन दिन तक मेले में देश के अलग-अलग हिस्से की संस्कृति दिखाई देंगी। ग्रुपवार कार्यक्रम होंगे। -महंतबाबा गंगाराम, मां नवचंडी धाम

मेले में सजावटी वस्तुओं की दुकान से आर्टिफिशियल फ्लावर पसंद करती युवतियां।