पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निराश्रित और उपेक्षित बच्चों को भेजा जाएगा स्कूल

निराश्रित और उपेक्षित बच्चों को भेजा जाएगा स्कूल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले दिन विशेष किशोर पुलिस ईकाई ने चार बच्चों को पकड़ा

सिटीरिपोर्टर|खंडवा

निराश्रितएवं उपेक्षित बच्चों को स्कूल भेजने के लिए फॉस्टर केयर योजना, स्पॉन्सरशीप योजना के तहत विशेष किशोर पुलिस इकाई, जिला बाल संरक्षण समिति, चाइल्ड लाइन, समस्त बाल गृह, आश्रय गृह एवं शिशु गृह के माध्यम से सोमवार से अभियान शुरू किया गय है। संयुक्त रूप से चलाए अभियान में 4 बच्चों को पकड़ा है। सप्ताहभर चलने वाले अभियान के पहले दिन सिविल लाइन क्षेत्र में पन्नियां और कचरा बीन रहे बच्चों को पकड़कर उनके पालकों को बाल कल्याण समिति बुलाकर समझाइश दी गई। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। कचरा बीनने से मना किया है। बच्चों के परिजन ने माफी मांगी और दोबारा ऐसा करने का वादा किया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया अभियान के दौरान उपेक्षित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। शहर में बाल एवं संरक्षण वाले बालक-बालिकाओं को राज्य शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए यह अभियान शुरू किया। सात दिवसीय अभियान में पहले दौर समझाइश देंगे। अगर कोई बच्चा दोबारा पकड़ा जाता है, तो बच्चों के पालकों पर बालकों की देखभाल एवं संरक्षण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिन बच्चों के परिजन नहीं है और जो अपने रिश्तेदारों के पास रह रहे हो उन्हें शासन की योजना फोस्टर केयर, स्पॉशसरशीप योजना का लाभ देंगे।