पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों को अहंकार से बचना चाहिए : पं. मार्कण्डेय

लोगों को अहंकार से बचना चाहिए : पं. मार्कण्डेय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| लोगोंको अहंकार नहीं करना चाहिए। अहंकार पाप को बढ़ावा देता है। बुद्धि का विनाश कर देता है। यह बात वक्ता पं. अनिल मार्कंडेय ने भागवत कथा के अंतिम दिन कही। सोमवार को मां भुवनेश्वरी माता मंदिर के प्रांगण में लोगों को सुदामा चरित्र की कथा सुनाते हुए कहा कि किस तरह भगवान श्रीकृष्ण मित्र सुदामा का एक दाना चावल खाने के बदले उनके सारे दु:खों को नष्ट कर देते हैं। सुदामा निष्वार्थ भाव से गरीबी में रहते हुए अपने मित्र कृष्ण को याद किया। श्रीकृष्ण के मित्र होने के बावजूद उन्होंने कभी अहंकार नहीं किया। उसी प्रकार मनुष्य को कभी घमंड नहीं करना चाहिए। भागवत कथा में समापन पर महाआरती हुई। लोगों ने भंडारे का प्रसाद लिया।