आज खिलाई जाएगी कृमिनाशक गोली
खंडवा| नेशनलडिवार्मिंग डे 10 फरवरी को 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमिनाशक की गोली स्कूल आंगनवाड़ी केन्द्रों पर खिलाई जाएगी। कृमि बच्चों के पोषण को नुकसान पहुंचाते हैं। शारीरिक विकास एवं वृद्धि पर असर डालते हैं। शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषण तत्वों को खा लेते है जिससे खून की कमी, कुपोषण और वृद्धि में रूकावट जाती है। कृमि के नुकसान से बच्चों को बचाने के लिए यह कृमिनाशक गोली सभी बच्चों को स्कूलों और आंगनवाड़ी पर दी जाएगी। जानकारी सीएमएचओ डॉ. आरसी पनिका ने दी।