पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर में स्वाइन फ्लू से 17 घंटे में 6 की मौत

इंदौर में स्वाइन फ्लू से 17 घंटे में 6 की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमवायएचप्राइवेट अस्पताल में रविवार रात 12.30 बजे से सोमवार शाम साढ़े पांच बजे तक स्वाइन फ्लू के कारण छह मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें से एक मरीज की जांच रिपोर्ट में बीमारी की पुष्टि हो चुकी थी। चार के सेंपल जांच के लिए भेजे, रिपोर्ट अब तक नहीं आई। एक अन्य की मौत नमूना भेजने से पहले ही हो गई। सभी का स्वाइन फ्लू का इलाज चल रहा था।

19 दिन इलाज, तीन अस्पताल, फिर भी नहीं बची जान

महेश्वरकी 42 वर्षीय महिला को परिजन 22 जनवरी को साउथ तुकोगंज स्थित एक हॉस्पिटल में लेकर लाए थे। यहां से विजयनगर के अस्पताल ले गए। तब से महिला इसी अस्पताल में भर्ती थी। सोमवार सुबह मौत हो गई। दूसरे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती दो अन्य मरीजों ने भी दम तोड़ दिया। इनमें हातोद का 22 वर्षीय युवक शामिल था। एमवायएच में भर्ती जिन तीन लोगों की मौत हुई उनमें मूसाखेड़ी का 60 खंडवा का 45 वर्षीय व्यक्ति तथा शाजापुर की 22 वर्षीय गर्भवती महिला शामिल थी।