पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महेश्वर में मां नर्मदा हिंदू संगम आज, तीन लाख लोग पहुंचेंगे

महेश्वर में मां नर्मदा हिंदू संगम आज, तीन लाख लोग पहुंचेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | महेश्वर (खरगोन)

महेश्वरमें मंगलवार को नर्मदा किनारे हिंदू समरसता का प्रवाह बहेगा। संघ प्रमुख डॉ. मोहनराव भागवत आएंगे। वे 10 बजे इंदौर से कार से यहां 12 बजे पहुंचेंगे। हिंदू संगम में मालवा-निमाड़ के सैकड़ों संतों सहित तीन लाख हिंदू धर्मरक्षक आएंगे। पहले वे नर्मदा में स्नान-ध्यान करेंगे। फिर धर्मसभा में भाग लेंगे। धामनोद जलकोटी मार्ग के बीच 12 बजे से धर्मसभा होगी। सभा में विशेष चार्टर प्लेन से धर्मरक्षकों सभा मंच पर पुष्प रंग-बिरंगी कतरनों की वर्षा की जाएगी। प्लेन से नर्मदा को भी पुष्पांजलि दी जाएगी। संतश्री उत्तमस्वामी महाराज भी मार्गदर्शन करेंगे। हिंदू संगम के लिए सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 किमी का मार्ग यात्री वाहनों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

ऐसी है हिंदू संगम की तैयारी

>30 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी

> 1000 पुलिस सुरक्षा बल तैनात

> 12 घाटों पर 40 नाव की व्यवस्था

> 85 लाइफ जैकेट के साथ गोताखोर नर्मदा तट पर तैनात

> 10 हजार वर्गफीट की रंगोली

> भोजन के तीन लाख पैकेट

50 टन वजनी मंच से संबोधित करेंगे मोहन भागवत

वासुदेव चौहान |खंडवा. महेश्वर में मंगलवार को होने वाले नर्मदा हिंदू संगम के लिए मंच भी भारी भरकम तैयार किया गया है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और संतों-महंतों सहित करीब 100 लोगों के लिए बने इस मंच का वजन करीब 50 टन है। यह पूरी तरह लोहे से बना है। निमाड़ में पहली बार इस तरह का मंच बनाया गया है। मंच इतना मजबूत है कि 1 हजार लोग खड़े हो जाए तो भी यह हिलेगा तक नहीं। पूरी तरह जैक पर खड़े इस मंच से मोहन भागवत संबोधित करेंगे। मंच तैयार करने वाले सनावद के शेख अबरार के मुताबिक निमाड़ सहित प्रदेश में पहली बार इतना ऊंचा और 50 टन लोहे से मंच तैयार किया है। तीन ट्रक भरकर मंच के लिए पाइप और लोहे की प्लेट लाई गई। एक प्लेट का वजन 80 किलो है। 7 लोगों ने लगातार 16 घंटे काम कर इसे तैयार किया।