पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पौने 2 अरब से होगा अस्पताल अपग्रेडेशन, मेडिकल कॉलेज निर्माण

पौने 2 अरब से होगा अस्पताल अपग्रेडेशन, मेडिकल कॉलेज निर्माण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वीकृति के लिए पीआईयू ने शासन को भेजा प्रस्ताव

हेल्थरिपोर्टर|खंडवा

मेडिकलकॉलेज भवन और जिला अस्पताल का अपग्रेडेशन पौने दो अरब से करने का प्रस्ताव है। पीआईयू (प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट) ने मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव प्रशासकीय मंजूरी के लिए शासन को भेजा है। मंजूरी मिलते ही इसे इसी साल बजट मिल जाएगा। स्वीकृति के बाद मार्च में मेडिकल कॉलेज भवन बनाने और जिला अस्पताल के अपग्रेडेशन के टेंडर हो जाएंगे।

पीआईयू ने 172 करोड़ रुपए से मेडिकल कॉलेज निर्माण का प्रस्ताव बनाया है। इसमें जिला अस्पताल का अपग्रेडेशन भी शामिल है। मेडिकल कॉलेज भवन के साथ ही टीचिंग बिल्डिंग, गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल, टीचिंग एवं नॉन टीचिंग रेसीडेंशियल हाउस बनेंगे। मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट लगाने का भी प्रस्ताव है। कालेज में अत्याधुनिक इलाज की सुविधा और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम होगी। पढ़ाई के साथ ही गंभीर रोगों का इलाज भी कम खर्च में होगा। मेडिकल स्टूडेंट्स को प्रेक्टिकल कराने के लिए जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज से जोड़ा जाएगा। पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे मेडिकल कालेज के लिए 24 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है। भवन बनने में अभी चार साल लगेंगे।

किराए के भवन में शुरू होगा कॉलेज

सत्र2015-16 से 100 सीटर मेडिकल कॉलेज किराए के भवन में शुरू होगा। कॉलेज में एआईपीएमटी (आल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट) से विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। एआईपीएमटी 3 मई 2015 को होना है। प्रदेश में कुल मेडिकल सीट पर आदिवासी छात्रों को मेरिट के आधार पर इस कॉलेज में दाखिला मिलेगा।

स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है प्रस्ताव

^प्रशासकीयस्वीकृति के लिए शासन को 172 करोड़ रुपए से मेडिकल कॉलेज निर्माण का प्रस्ताव भेजा है। इसमें मेडिकल कॉलेज का अपग्रेडेशन भी शामिल है। स्वीकृति के बाद मार्च तक टेंडर होंगे। -केएस सेन, एसडीओ, पीआईयू

अस्पताल में पुराने भवनों के स्थान पर बनेंगे नए

अस्पतालके अपग्रेडेशन के लिए पुराने निजी वार्ड एवं कर्मचारियों के भवन गिराए जाएंगे। यहां पर मेल-फीमेल मेडिकल और सर्जिकल के साथ चिल्ड्रन एवं आई वार्ड बनेंगे। मेडिकल कॉलेज निर्माण के तहत पहले अस्पताल का अपग्रेडेशन होगा।