- Hindi News
- जांच में दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
जांच में दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
जिलाअस्पताल में भर्ती दोनों मरीजों की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई हैं। इनके स्वाब के सैंपल शनिवार को जांच के लिए भेजे गए थे। हालांकि अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में चार दिन से भर्ती इन मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है। रविवार को निजी हॉस्पिटल से रैफर मरीज का स्वाब सैंपल सोमवार को जबलपुर जांच के लिए भेजा।
सोनगीर निवासी महिला एवं खंडवा के तिलकनगर निवासी पुरुष के संदिग्ध होने पर उनके स्वाब के सैंपल लिए थे। दोनों के स्वाइन फ्लू के कटेगरी बी में आने पर टेमी फ्लू दवा शुरू कर दी थी। जिला एपेडेमियोलॉजिस्ट योगेश शर्मा ने बताया दोनों मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार है। मरीजों के परिजन से चर्चा की है। परिवार में किसी को कोई परेशानी नहीं है। इंदौर रैफर किए एक मरीज की हालत भी स्थिर है।
निजी के बजाए जिला अस्पताल में कराएं इलाज
स्वाइनफ्लू मरीज के इलाज की व्यवस्था निजी अस्पताल में नहीं है। जिला एपेडेमियोलॉजिस्ट ने बताया लक्षण समझ में आने पर निजी की जगह जिला अस्पताल में उपचार के लिए आना चाहिए। जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की दवा और प्रशिक्षित डॉक्टर इलाज के लिए मौजूद हैं।