- Hindi News
- मेटरनिटी विंग नए भवन में शिफ्ट, नार्मल डिलेवरी होंगी
मेटरनिटी विंग नए भवन में शिफ्ट, नार्मल डिलेवरी होंगी
मेटरनिटीविंग में लेडी बटलर अस्पताल से सामान्य प्रसूताओं को शिफ्ट किया। यहां सोमवार से सामान्य मरीजों के 30 पलंग लगाए गए। वार्ड में मरीजों को शिफ्ट किया लेकिन स्टाफ के लिए कोई व्यवस्था नहीं रखी। विंग में डॉक्टर ड्यूटी रूम में व्यवस्था नहीं होने पर स्टाफ ने वार्ड में टेबल जमाया।
80 बिस्तरों के मेटरनिटी विंग में अभी केवल 30 बेड ही लगे हैं। 50 बेड विंग में नार्मल डिलेवरी शुरू होने के बाद लगाए जाएंगे। डॉक्टरों के मुताबिक सीजेरियन ऑपरेशन लेडी बटलर और नार्मल डिलेवरी मेटरनिटी विंग में होगी। विंग में अभी लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर में व्यवस्थाएं नहीं हैं। इस महीने के अंतिम सप्ताह में लेबर रूम शुरू हो जाएगा। विंग में ऑपरेशन थियेटर को चालू होने में दो महीने लगेंगे। लेडी बटलर में रोजाना 10 से 12 डिलेवरी होती हैं। हर दिन अस्पताल में 20 मरीज भर्ती होते हैं। 70 बिस्तरों के लेडी बटलर अस्पताल में मरीजों की संख्या ज्यादा होने पर उन्हें फ्लोर बेड पर भर्ती किया जाता था। विंग के शुरू होने से मरीजों को अब बेड मिल जाएगा। सिविल सर्जन डॉ.ओपी जुगतावत ने गायनिक डॉक्टरों के साथ विंग में व्यवस्थाओं को जायजा लिया। उन्होंने विंग में स्टाफ को 24 घंटे उपस्थित रहने की हिदायत दी। लेडी बटलर अस्पताल में दो क्लास वन और दो सेकंड क्लास डॉक्टर हैं। 150 बिस्तरों वाले 80 मेटरनिटी विंग एवं 70 वेड वाले लेडी बटलर अस्पताल में 4 डॉक्टर हैं। डॉ.लक्ष्मी डुडवे ने बताया अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। विंग शुरू करने के साथ डॉक्टरों की भी नियुक्ति होना चाहिए। सिविल सर्जन डॉ. ओपी जुगतावत ने बताया मेटरनिटी विंग में अभी 30 सामान्य प्रसूताओं को शिफ्ट किया है। विंग में व्यवस्थाओं को ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं।
जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में भर्ती मरीज।