पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमआईसी सदस्य जल्द शुरू करेंगे काम

एमआईसी सदस्य जल्द शुरू करेंगे काम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा। एमआईसी सदस्य जल्द ही अपना काम शुरू करेंगे। उनके बैठने का स्थान तय हो गया है। भास्कर में सदस्यों के बैठने के लिए स्थान तय नहीं होने संबंधी मामला प्रकाशित किया तो अफसर हरकत में आए।
सोमवार सुबह से शाम तक मुख्य कार्यालय परिसर में जहां पहले भवन विभाग संचालित किया जा रहा था, अब वहां एमआईसी सदस्यों के बैठने के लिए व्यवस्था की गई। हालांकि इस भवन में चार ही सदस्य बैठेंगे। जल कार्य एवं सीवरेज विभाग प्रभारी अमर यादव, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा अपने पुराने कक्षों में ही बैठेंगे।
वहीं राजस्व विभाग प्रभारी दिनेश पालीवाल महापौर कक्ष के पास स्थित कक्ष में बैठेंगे। चुनाव के पहले तक इस कक्ष में राजस्व विभाग के प्रभारी अधिकारी सुरेंद्र श्रीमाली बैठ रहे थे। सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी ममता राज तिवारी, विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग प्रभारी वर्षा संदेश गुप्ता, यातायात एवं परिवहन प्रबंधन समिति प्रभारी रियाज मार्शल, शहरी गरीबी उपशमन प्रभारी दिनेश पंवार भवन विभाग के कक्षों में बैठेंगे।