पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चीराखदान क्षेत्र में खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

चीराखदान क्षेत्र में खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य विभाग चीराखदान सहित शहर की गंदी बस्तियों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलेगा। अर्बन हेल्थ मिशन के तहत इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। स्वास्थ्य केंद्र के लिए सिविल सर्जन शहर की गंदी बस्ती क्षेत्र में जगह की तलाश कर रहे हैं। सीएमएचओ डॉ.आरसी पनिका ने बताया स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर के साथ नर्सिंग स्टाफ रहेगा। मरीजों को सभी प्रकार की दवाएं मुफ्त में दी जाएंगी। शासन की योजना है कि शहर के उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जाएं जहां के लोग जिला अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं। स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं के साथ आवश्यक इलाज के अन्य संसाधन भी रहेंगे। गंभीर मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रैफर किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. ओपी जुगतावत ने बताया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए जगह तलाश रहे हैं। इसी महीने जगह फाइनल करने के बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेंगे।

सीएमएचओ ने शनिवार को आनंदनगर के एक निजी होटल में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने शासन की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सिविल सर्जन सहित आरसीएच-एनआरएचएम के अधिकारी मौजूद थे।

एनसीबी क्लीनिक में डॉक्टर पहुंचे मरीज

जिलाअस्पताल के कमरा नंबर-17 के एनसीबी (नान कम्युनिकेबल डिसीज) क्लीनिक में शनिवार को डॉक्टर और मरीज दोनों ही नहीं पहुंचे। अोपीडी समय 8 से 1 और शाम 5 से 6 बजे तक कैंसर एवं थैलीसीमिया की जांच के लिए अलग से क्लीनिक शुरू हुआ है। यहां डॉ. विजय मोहरे हर बुधवार कैंसर की जांच करेंगे। डॉ.भूपेंद्रसिंह चौहान प्रत्येक शनिवार को थैलीसीमिया, खून की बीमारी, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग जांचेंगे। शनिवार को डॉ. चौहान दोनों ही वक्त ओपीडी में नहीं थे।