- Hindi News
- बुरहानपुर ब्लाक से दीपक चौधरी ने नाम वापस लिया
बुरहानपुर ब्लाक से दीपक चौधरी ने नाम वापस लिया
पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनीस के दबाव में हुआ बदलाव
खंडवा.जिलासहकारी बैंक के संचालक पद के लिए बुरहानपुर ब्लाक में शनिवार को अप्रत्याशित घटनाक्रम में भाजपाई उम्मीदवार माने जाने वाले दीपक पुंडलिक चौधरी ने नाम वापस ले लिया। अब कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार राहुल गोविंदा महाजन और रमेश बाबूराव महाजन के बीच सीधा मुकाबला होगा। सूत्रों के मुताबिक पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनीस के दबाव में दीपक पुंडलिक चौधरी को हटना पड़ा।
इस नए उलटफेर से जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर किसी एक की दावेदारी आसान नहीं रही। स्थिति लगातार बदल रही है। अब तक अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे पूर्व विधायक हुकुमचंद यादव को भाजपा के अंदर ही लड़ना पड़ रहा है। विरोधी गुट ने एक होकर अध्यक्ष पद की कुर्सी हथियाने की पूरी तैयारी कर ली है। इस पद के तीन दावेदार हुकुमचंद यादव, राजेश डोंगरे पुरुषोत्तम शर्मा हैं।
सहकारिताचुनाव प्रदेश सरकार लड़ रही- कसरावदविधायक सचिन यादव ने प्रदेश सरकार पर सहकारिता चुनाव लड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा चुनाव में प्रशासन की मदद से सरकार भाजपा को जीत दिलाने में जुटी है। भाजपा के नेताओं ने उनका भी नामांकन रद्द कराने के लिए पुराने मामले का सहारा लिया। शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने आए विधायक सचिन यादव ने गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली।