पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 17 परिवारों को दिए 13.38 लाख

17 परिवारों को दिए 13.38 लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा. प्राकृतिकप्रकोप (सांप डंसने, अाग लगने, बाढ़) के सभी राजस्व प्रकरण सुलझा दिए गए हैं। खंडवा तहसील के 17 प्रकरणों में मौत पर परिवार वालों को 13 लाख 38 हजार रुपए की राहत राशि दी गई। हरसूद तहसील क्षेत्र में लंबित 2 प्रकरणों में 2 लाख 50 हजार रुपए दिए गए। यह सभी प्रकरण लगभग 6 महीन से लंबित थे। यह मामला जब कलेक्टर महेश अग्रवाल के सामने पहुंचा तो उन्होंने सभी प्रकरणों को अभियान चलाकर निपटाने के लिए कहा। प्रकरण तैयार होने और स्वीकृत होने के बाद राजस्व विभाग के अफसरों ने पीड़ित परिवारों के घर जाकर सहायता राशि के चेक दिए। कलेक्टर ने प्राकृतिक प्रकोप से मृत्यु होने पर आरबीसी के तहत दी जाने वाली राशि 48 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

इन्हेंमिली आर्थिक सहायता - रातूपिता तेरसिंग सहेजला, शुगर बाई पति अर्जुन रामपुराकला, गोदावरीबाई पति तुलसीराम बड़गांव माल, वासुदेव पिता मोहन लोहारी, रामचरण पिता नत्थू, छायाबाई पति स्व. सुनील धनोरा, इमाम शाह पिता मुंशी खंडवा, मुकेश पिता विक्रम धनगांव, भीम पिता गेंदालाल जावर, हुकुमचंद पिता बावरिया मोरदड़, कड़वीबाई पति विक्रम बामझर, अशोक पिता दगडू दोगने अहमदपुर खैगांव, श्रीराम पिता घीसू हरसवाड़ा, तोताराम पिता दयाराम गजवाड़ा, नारायणसिंह पिता मंगू सहेजला, दिनेश पिता शिवा पिपल्याकला, चतरसिंह हांडियाखेड़ा, हरिओम ग्राम निसानिया, रोहित ग्राम दगड़खेड़ी।