- Hindi News
- मेधावी विद्यार्थियों और अच्छा काम करने वालों का सम्मान
मेधावी विद्यार्थियों और अच्छा काम करने वालों का सम्मान
मेघावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते अतिथि।
{मप्र मुस्लिम एज्युकेशनल सोसायटी ने मुस्लिम प्रतिभाओं को सम्मानित किया
भास्करसंवाददाता. खंडवा
मप्र मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी की जिला इकाई ने शनिवार को माणिक्य स्मारक वाचनालय सभागृह में 17वें मेधावी छात्र सम्मान मुस्लिम समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली शख्सियतों को फक्र-ए-मिल्लत अवार्ड से नवाजा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधीश गंगाचरण दुबे ने मुस्लिम छात्रों को कुरान पाक की रोशनी में जिंदगी जीने और सफलता पाने के सूत्र बताए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मुनीष मिश्रा ने की विशेष अतिथि कसरावद विधायक सचिन यादव, राजेश शुक्ला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष, लुकमान मसूद आईसेक्ट रीजनल मैनेजर ने जिले के 130 मेघावी छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सलमानी वेलफेयर सोसायटी के नौशाद सलमानी, शकील सलमानी ने मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी अध्यक्ष मुकित खान का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन नासिर हुसैन, तस्लीम शब्बीर ने किया।
मिलाफक्र-ए-मिल्लत अवार्ड
शिक्षाएवं समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाले मुस्लिम समाज के रिटायर्ड शिक्षक हाजी मिर्जा जुबैर बेग, शिक्षिका अंजुम खान कालाआम खुर्द खालवा, शिक्षक शेख एजाज कुरैशी, समाज सेवा के क्षेत्र में पार्षद खालिक पटेल, रज्जब अली लायंस क्लब ग्रेटर, अब्दुल हक को फक्र-ए-मिल्लत अवार्ड से नवाजा गया।