पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलेबी चौक से आबना नदी तक फोरलेन के अतिक्रमण चिह्नित

जलेबी चौक से आबना नदी तक फोरलेन के अतिक्रमण चिह्नित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्र में बनेगा किशोर नगर का सीसी रोड, डामरीकरण से पहले डब्ल्यूबीएम रोड भी बनेंगे

जलेबी चौक से आबना नदी (पंधाना रोड) तक बनने वाले फोरलेन के लिए शनिवार को एक बार फिर नपती की गई। लगभग 200 अतिक्रमण चिह्नित किए गए। यहां मकान, दुकान, ओटले, गार्डन, बाउंड्री बनाकर अतिक्रमण किए गए हैं। प्रस्तावित फोरलेन को पूरा करने के लिए इन्हें हटाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अफसरों के मुताबिक राजस्व विभाग के माध्यम से नोटिस भेजकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जाएगा। नहीं हटाए गए तो सख्ती से हटाने का प्रयास किया जाएगा।

शनिवार को लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री शिवशंकर अरझरे राजस्व विभाग के आरआई आरपी सिटोके, पटवारी अशोक तंवर एवं ठेकेदार पीएन मोदी पंधाना रोड पहुंचे। उन्होंने सरकारी रिकार्ड के मुताबिक सड़क की चौड़ाई नापी। अतिक्रमण में आने वाले मकान, दुकान ओटलों को चिह्नित कर लाल निशान लगाए गए। मतलब जहां तक लाल निशान लगाए गए हैं वहां तक सड़क बनाई जाएगी।

यहां भी होंगे काम

नर्मदापुरममें बगीचे की तार फेंसिंग, सिंघाड़ तलाई क्षेत्र में सीसी रोड, मूंदीपुरा में नाले की दीवार, दादाजी वार्ड में नाली निर्माण, रामेश्वर वार्ड में नाली निर्माण, सेठी नगर में सीसी टॉप लेयर, महालक्ष्मी वार्ड में नाली निर्माण, महालक्ष्मी मांगलिक भवन की रंगाई-पुताई, शिवाजी चौक क्षेत्र में वॉटर वर्क्स कार्यालय के पास चबूतरे पर शेड निर्माण किया जाएगा।

^ निगम ने दो करोड़ रुपए से अधिक के कामों के लिए टेंडर जारी किए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही वर्क आर्डर जारी कर काम शुरू किए जाएंगे। किशोर नगर में एक सप्ताह में सीसी रोड का काम शुरू होगा। पहले से स्वीकृत करीब 25 कामों को तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वरसिंहचंदेली, कार्यपालनयंत्री नगर निगम

यह प्रमुख काम होंगे

{भंडारियारोड पर चंपा तालाब पुलिया के दोनों ओर कांक्रीट की लेयर एवं एप्रोच रोड। {महालक्ष्मी वार्ड में तिलक नगर से रेलवे पटरी तक सीसी टॉप लेयर का काम। {रामेश्वर टेकरे के पास नाली अौर क्रासिंग निर्माण। {जोशी नगर में बगीचे की बाउंड्रीवॉल और फेंसिंग। {घंटाघर बगीचे का आंतरिक कार्य और सौंदर्यीकरण। {घंटाघर क्षेत्र में महिला और पुरुष सुविधाघर। {सलामत राय नगर में बगीचे की बाउंड्रीवाॅल एवं फेंसिंग। {स्वामी विवेकानंद वार्ड की श्रीनगर कॉलोनी में बगीचे की बाउंड्र