पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहाड़ फटेगा, निकलेंगे बालाजी भगवान

पहाड़ फटेगा, निकलेंगे बालाजी भगवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्र पर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हंै। शहर के अलग-अलग स्थान पर समितियां पर्व के दौरान स्थाई झांकी सजाने के लिए तैयारियां कर रहीं हैं। मंडलों ने सुरक्षा की दृष्टि से पंडाल के पास सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाने की तैयारी की है। मुख्य रूप से माता चौक, रेलवे कॉलोनी, इंदिरा चौक और विद्युत नगर में पंडाल सजाने का काम तेजी से किया जा रहा है। माता चौक पर जेबीपी क्लब द्वारा आकर्षक झांकी सजाई जा रही है। इस झांकी में शेर पर सवार मां दुर्गा की 21 फीट ऊंची झांकी मुख्य आकर्षण होगी। शेर दहाड़ता हुआ नजर आएगा। माता के हाथ में चक्र चलेगा। इसके साथ ही 15 फीट ऊंचे भगवान बालाजी शंकरजी और विष्णु भगवान के आशीर्वाद से पहाड़ फाड़कर निकलेंगे। 60 फीट की गुफा से होकर मां वैष्णो देवी की तरह ही माता रानी का दरबार सजाया जा रहा है। क्लब के योगेश सैनी ने बताया सुरक्षा की दृष्टि से पंडाल और आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हंै। प्रशासन से मेटल डिटेक्टर की मांग भी की है।

विद्युतनगर में येलम्मा देवी की झांकी: विद्युतनगर में दक्षिण भारत की मां येलम्मा देवी की प्रतिमा स्थापित कर आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। यहां झांकी सजाने के लिए पंडाल बनाने का काम शुरू हो गया है। मुख्य आकर्षण येलम्मा देवी की हुबहू प्रतिमा होगी। इसके साथ ही प्रतिदिन गरबा कार्यक्रम भी होगा।

माता चौक पर भव्य झांकी सजाने की तैयारी शनिवार को दिनभर चली।

ध्यानू भगत, शिवाजी और भगवान कृष्ण की बनेगी झांकी

रेलवेकॉलोनी घासपुरा के सियाराम चौक पर स्थाई झांकी बनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। यहां महारानी महा माया की 15 ऊंची प्रतिमा के साथ ही ध्यानू भगत की झांकी बनाई जा रही है। इसमें ध्यानू भगत सर काटकर खडे़ दिखार्इ देंगे। मां भवानी शिवाजी को तलवार भेंट करती नजर आएगी। इसके साथ ही भगवान कृष्ण पर आधारित झांकी भी सजाई जा रही है।

सुरक्षा की दृष्टि से पंडालों में तथा आसपास लगाए जाएंगे मैटल डिटेक्टर

नवरात्र की तैयारी