पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोपाल पुरस्कार योजना स्पर्धा कल से

गोपाल पुरस्कार योजना स्पर्धा कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोपाल पुरस्कार योजना स्पर्धा कल से

खंडवा. पशुपालनविभाग द्वारा गोपाल पुरस्कार योजना के तहत स्पर्धा का आयोजन 22 सितंबर से किया जा रहा है। स्पर्धा के लिए आवेदन जमा करने के अंतिम दिन शनिवार तक जिले के सातों ब्लॉक से पशुपालकों ने आवेदन जमा किए। जिसमें विभाग द्वारा देसी, गिर मालवी नस्ल की 10-10 गायों का चयन स्पर्धा के लिए किया गया है। स्पर्धा की शुरूआत 22 सितंबर को पंधाना ब्लाक से होगी। विभाग द्वारा चयनित देसी, गिर मालवी नस्ल की गायों का तीन समय का दूध निकलवाया जाएगा। आैसत से अधिक दूध देने वाली गायों का चयन प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान के लिए किया जाएगा। इसी तरह खंडवा, छैगांवमाखन, खालवा, बलड़ी, पुनासा हरसूद ब्लॉक में भी गायों का चयन 29 30 सितंबर को होने वाली जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए किया जाएगा। स्पर्धा में सबसे अधिक दूध देने वाली गायों को प्रथम द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा।

न्यूज इनबॉक्स .