- Hindi News
- बिजली कंपनी ने तीन दिन बाद बदला ट्रांसफार्मर
बिजली कंपनी ने तीन दिन बाद बदला ट्रांसफार्मर
खंडवा. बिजलीबंद होने से तीन दिनों से परेशान नागचून स्थित इंदिरा आवास बस्ती के लोगों को शनिवार रात राहत मिली। क्षेत्रवासी तीन दिन से बिजली दफ्तर के चक्कर लगा रहे थे। संतोषप्रद जवाब मिलने पर जब वे चक्काजाम की अनुमति लेने थाने पहुंचे तब बिजली कंपनी के अधिकारियों ने आनन-फानन क्षेत्र का ट्रांसफार्मर बदला।
शनिवार को क्षेत्रवासी आनंदनगर स्थित बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंचे लेकिन वहां उन्हें कोई अधिकारी नहीं मिला। उन्होंने चक्काजाम का मन बनाया और अनुमति के लिए मोघट थाने पहुंचे। वहां उपस्थित टीआई रवींद्र यादव ने क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी से चर्चा की। चर्चा के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली चालू कराई।