पंधाना ब्लाक के विज्ञान मेले का आयोजन
पंधाना ब्लाक के विज्ञान मेले का आयोजन
खंडवा.शास.उत्कृष्ट विद्यालय पंधाना में आयोजित ब्लाक स्तरीय विज्ञान मेले के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण विषय पर आधारित मॉडल बनाने पर शास. शाला बोरगांव भावेश पटेल ने प्रथम शास. शाला पंधाना के गणेश कुशवाह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊर्जा संसाधन एवं सरंक्षण विषय में शास. शाला बोरगांव के नितेश लखन ने प्रथम, शिवम नरेन्द्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। परिवहन विषय पर पंधाना के नवदीप गालकार ने प्रथम, बोरगांव के गणेश शंकर द्वितीय स्थान पर रहे। अपशिष्ट प्रबंधन विषय में बोरगांव के गणेश सीताराम प्रथम पंधाना की सलोनी ठाकुर द्वितीय रहीं।
योजनामें गड़बड़ी की शिकायत - खंडवा.पंधानाविकासखंड की ग्राम पंचायत सेगवाल की प्राथमिक शाला की प्रधानपाठिका अनिता मोहे ने कलेक्टर को आवेदन देकर बताया शाला में एकता स्वयं सहायता समूह द्वारा मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी की जा रही है। समूह द्वारा बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। वहीं गुणवत्ता भी निम्न स्तर की है।
उदासीनताका आरोप - खंडवा.राष्ट्रीयमजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रतन सक्सेना ने विधायक देवेन्द्र वर्मा महापौर भावना शाह पर किशोर नगर के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।