अपराध समाचार
अपराध समाचार
नाबालिग को भगा ले गया
खंडवा.खालवाथाना क्षेत्र के ग्राम अहमद नगर में 15 वर्षीय नाबालिग को आरोपी कैलाश पिता मांगीलाल कोरकू शादी का झांसा देकर भगा ले गया। बालिका के परिजन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज किया।
मालगोदाम से बैटरी चोरी
खंडवा.घासपुराक्षेत्र के रेलवे मालगोदाम में ट्रक से अज्ञात बदमाश बैटरी चुराकर ले गए। काेतवाली पुलिस ने फरियादी आसिफ अली की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया। घटना 23 सितंबर की है।
छुरालेकर घूमते पकड़ा
खंडवा.चिड़ियामैदान क्षेत्र में छुरा लेकर लोगों को धमका रहे बदमाश आबिद उर्फ छीग्गा पिता जाफर निवासी सूरजकुंड को कोतवाली पुलिस गिरफ्तार कर छुरा जब्त किया।
नहींहुई गिरफ्तारी
खंडवा.बालसंप्रेक्षण गृह में गेहूं की हेराफेरी के आरोप में बाबू चपरासी के बीच हुई मारपीट मामले में दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को चपरासी रमेश पटेल निवासी दुबे कॉलोनी लेखापाल अशोक तिवारी निवासी शुक्ला कॉलोनी की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया था।
बाइकफिसलने से घायल
खंडवा.ग्रामअहमदपुर खैगांव में बाइक फिसलने से गोपाल पिता सिकंदर को सिर, हाथ पैर में गंभीर चोट लगी है। जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
युवकको सांप ने डंसा
खंडवा.खेतमें काम करते समय युवक को सांप ने डंस लिया। घटना पिपलौद थाना क्षेत्र के ग्राम जलकुआं में शनिवार सुबह हुई। भगवानसिंह पिता ध्यानसिंह अपने खेत में काम कर रहा था।