विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
खंडवा.एसएनकॉलेज के समाज कार्य संकाय के विद्यार्थियों ने शनिवार को मोकलगांव पहुंचकर भ्रमण किया। उन्होंने ग्राम की भौतिक स्थिति, समस्या समाधान की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने आंगनवाड़ी केंद्र स्कूल का भ्रमण किया। फील्ड एक्सपर्ट दिलावर सोनरिश ने बताया विद्यार्थियों को मप्र जनअभियान परिषद की जानकारी नवांकुर संस्था द्वारा दी गई। संतुलन समाज सेवा समिति के प्रवीण मसानी, जितेन्द्र भालसे उपस्थित थे।