- Hindi News
- गंगराड़े समाज धर्मशाला में फ्री स्टाइल गरबा करती बालिकाएं।
गंगराड़े समाज धर्मशाला में फ्री स्टाइल गरबा करती बालिकाएं।
गंगराड़े समाज धर्मशाला में फ्री स्टाइल गरबा करती बालिकाएं।
गरबा गीतों पर झूमी बालिकाएं
खंडवा. नवरात्रिउत्सव की पूरे शहर में रौनक छा गई है। भंडारिया रोड पर श्री नगर कॉलोनी, सर्वोदय कॉलोनी, विद्युत नगर, गणेश तलाई, एनवीडीए कॉलोनी, पुलिस लाइन, पड़ावा, रामगंज, दुबे कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी सहित अन्य मोहल्लों में भी पारंपरिक रूप से श्रद्धालु गरबा गीतों पर झूम रहे हैं। सेठी नगर में गंगराड़े समाज धर्मशाला में फ्री स्टाइल गरबा कार्यक्रम हो रहा है। यहां 15 हजार वॉट का साउंड सिस्टम लगाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी कार्यक्रम स्थल पर लगाए हैं। माता चौक पर जेपीबी क्लब, रेलवे कॉलोनी के सियाराम चौक, इंदिरा चौक, दूध तलाई पड़ावा और विद्युत नगर में स्थायी झांकी सजाई है।