पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जैविक खेती का आग्रह

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जैविक खेती का आग्रह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खालवा. खंडवाडायोसिस की जीविका परियोजना द्वारा ग्राम दोंगालिया में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जैविक खेती के लिए जागरूक किया गया। नाटक के दौरान रासायनिक खेती, खाद और कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग से स्वास्थ्य और जमीन पर होने वाले दुष्प्रभाव बताए गए। किसानों को यह समझाया गया कि जैविक खेती से कम खर्च में अधिक उत्पादन लिया जा सकता है। इस दौरान परियोजना समन्वयक लोकेश रंजन तथा सुनील राठौर उपस्थित थे।