खंडवा। बारिश में बाढ़ की फजीहत झेलने के बाद निगम और नेताओं की वादा खिलाफी से नाराज आदर्श नगरवासियों ने निगम चुनाव के बहिष्कार का मन बना लिया है। क्षेत्रवासियों ने पोस्टर लगाया है, जिसपर मतदान के बहिष्कार के साथ नेताओं का प्रवेश निषेध लिखा है। क्षेत्र में सड़क, नाली प्रकाश की व्यवस्था होने से नाराज क्षेत्रवासियों ने रविवार से आंदोलन शुरू कर दिया है।
क्षेत्र में सड़क, नाली प्रकाश व्यवस्था के लिए अब क्षेत्रवासियों को जिला प्रशासन से आस है। क्षेत्र के दिनेश जगताप, अनिल पुरी, रोजी जोसफ, नागेश ने बताया झूठे वादे करने वाले विधायक, पार्षद अन्य नेता इस क्षेत्र में नहीं आएं। उन्होंने तो काम नहीं कराया लेकिन जिला प्रशासन से उम्मीद है कि वे क्षेत्रवासियों की समस्या का निवारण करें।
बैनर लेकर विधायक, पार्षद, महापौर निगम के खिलाफ नारे लगाते क्षेत्रवासी।