- Hindi News
- मंडी में आज से नहीं होगी नीलामी अपनी मांगों पर अड़े व्यापारी
मंडी में आज से नहीं होगी नीलामी अपनी मांगों पर अड़े व्यापारी
कृषिउपज मंडी में सोमवार से व्यापारी किसानों द्वारा लाए अनाज की तो बोली लगाएंगे ही उनके द्वारा उपज की खरीदी की जाएगी। व्यापारियों ने यह निर्णय मंडी प्रशासन द्वारा मांगों को पूरा नहीं करने के बाद लिया।
कृषि उपज मंडी के व्यापारी प्रतिनिधि प्रमोद गुप्ता ने बताया मंडी में 35 से 40 लाइसेंसी व्यापारी हैं। मंडी प्रशासन के मनमाने नियम से व्यापारी किसान परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में गत 17 सितंबर को मंडी सचिव को भी अवगत कराया गया लेकिन किसी भी प्रकार का निराकरण उनके द्वारा नहीं किया। मांगें पूरी नहीं होने पर व्यापारीगण सोमवार से मंडी में नीलामी नहीं करेंगे।
समस्याओं का निराकरण कर दिया है
^व्यापारियों द्वारा जो मांगें रखी गई थी उन समस्याओं का निराकरण हमारे द्वारा कर दिया है। वे क्यों अड़े हैं हमें नहीं पता। फिर भी वे नीलामी बंद करते हैं तो कर दें, हम क्या कर सकते हैं। -करण मुवेल, सचिवमंडी
{मंडी गेट पर ही अनुज्ञा पत्र दिया जाएं।
{ मंडी गेट पर छोटे इलेक्ट्रानिक कांटे को चार्ज करने की व्यवस्था की जाएं।
{ पशुओं को भगाने के लिए अस्थायी कर्मचारी की नियुक्ति की जाएं।
{ मंडी में रात के समय अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएं, जिससे प्लेटफार्म पर रखा माल चोरी हो।
{ जिन खरीददार व्यापारियों के पास मंडी में गोदाम नहीं है उन्हें कांटे बारदान रखने की व्यवस्था मंडी प्रशासन द्वारा की जाएं।
{ व्यापारियों के क्रय विक्रय के संबंध में मंडी समिति द्वारा मंडी प्रशासन पर अनावश्यक दबाव डालकर निर्देश देना बंद किया जाएं।
{ बाहर की मंडियों से आने वाली उपज के भौतिक सत्यापन के लिए मंडी कर्मचारियों की व्यवस्था क्रेता के गोदामों दुकानों पर ही की जाएं।
यह हैं व्यापारियों की मांगें