पदभार संभालने के बाद नहीं लौटे उपायुक्त
नगरनिगम में इंदौर से स्थानांतरित होकर आए उपायुक्त एमपीएस अरोरा पदभार ग्रहण करने के बाद वापस नहीं लौटे। 17 नवंबर को उन्होंने निगम में अपनी ज्वाइनिंग दी। इसके बाद वे लौटकर नहीं आए। उनकी ज्वाइनिंग के दिन से ही निगम में चर्चा रही कि श्री अराेरा निगम में आयुक्त के रूप में पदस्थ होंगे। संभवत: इसी कारण वे अब तक लौटकर नहीं आए। सोमवार को निगम में श्री अरोरा के आने की चर्चा फिर चली। इधर, आयुक्त एसआर सोलंकी के शहर में नहीं होने पर चर्चा रही कि दोनों ही अफसर कुर्सी के लिए मशक्कत कर रहे हैं। आयुक्त सोलंकी का तबादला चुनाव से पहले उज्जैन हो गया था। बाद में फरवरी तक के लिए आदेश स्थगित कर दिए गए थे।