पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुखारदास बाबा मेले में कबड्डी

बुखारदास बाबा मेले में कबड्डी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें चल रहे संत बुखारदास बाबा मेले में सोमवार से दो दिनी कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन पहले दौर में जय बजरंग ग्रुप अटूटखास की टीम ने मूंदी की शैतान ग्रुप टीम को 32 पाइंट से हरा दिया। मैच देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे। मैच शुरू होने से पूर्व नगर परिषद सीएमओ गणेश प्रसाद दुबे तथा दोनों टीमों के कप्तानों ने बुखारदास तथा गुलाबदास बाबा की समाधि पर माल्यार्पण तथा पूजा-अर्चना कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। दूसरा मैच गुयड़ा के जय माताजी ग्रुप तथा संत सिंगाजी की टीम के बीच खेला गया। यह मैच सिंगाजी की टीम ने जीता। रैफरी की भूमिका छैगांव देवी के प्रधान पाठक प्राणेश चावड़ा निभा रहे हैं। निर्णायक मंडल में खेल एवं युवक कल्याण विभाग खंडवा के नर्मदाप्रसाद चौहान, निलेश रायकवार, प्रकाश मुजाल्दे शामिल किए गए हैं। पहली दो टीमों के लिए बालक हंसराज राठौर ने पर्ची उठाकर नाम तय किए। मंगलवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। इसी दिन शाम को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी रखा गया है।

नगर पंचायत द्वारा आयोजित कबड्‌डी प्रतियोगिता के पहले दिन सोमवार को मैच खेला गया।