- Hindi News
- जंक्शन पर खराब ड्रेनेज सिस्टम देख फटकारा
जंक्शन पर खराब ड्रेनेज सिस्टम देख फटकारा
खंडवा. जंक्शनके स्वच्छता अभियान का जायजा लेने पहुंचे अफसर पार्किंग स्टैंड पर फैला ड्रेनेज का पानी देख भड़क गए। शनिवार सुबह महानगरी एक्सप्रेस से भुसावल मंडल डीसीएम बीजे नायर और डीईएन आरपी चौहान खंडवा में निरीक्षण किया।
उन्होंने स्टेशन प्रबंधक रमेश चंद्रा, एईएन सुजीत कुमार, सीनियर सेंक्शन इंजीनियर एसबी सिंघल, वाणिज्य निरीक्षक एनके शर्मा को स्वच्छता अभियान के शेष कार्यों को संतोषजनक बताया।