खंडवा. महात्मा गांधी वार्ड के राघवनगर में मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर शनिवार रात महिलाओं ने मशाल रैली निकाली। निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने बताया आयुक्त ने सड़क बनाने के लिए टेंडर करने का आश्वासन दिया है। इसीलिए आंदोलन समाप्त कर दिया है।
टेंडर की तैयारी
राघवनगर में सड़क बनाने के लिए निगम ने टेंडर की तैयारी कर ली है। पांच अलग-अलग हिस्से में सड़क के टेंडर जारी करने के लिए निगम में तैयारी चल रह है। 1.99 लाख की लागत से एक हिस्सा बनेगा। आैसतन 10 लाख रुपए की लागत से इस कॉलोनी में सीसी रोड बनाया जाएगा।
तीन कुपोषित बच्चे इंदौर रैफर
खंडवा. बालशक्तिकेंद्र में भर्ती तीन बच्चों को एमवाय इंदौर रैफर किया। केंद्र में भर्ती सुष्मिता पिता कमलेश डुल्हार, माधुरी पिता लक्ष्मीनारायण आंवलिया, साक्षी पिता भगवान निवासी मलगांव को हालत बिगड़ने पर रैफर किया। बालशक्ति केंद्र में शनिवार को 18 बच्चे भर्ती थे।