पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों में निगम अफसरों ने किया सत्यापन

हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों में निगम अफसरों ने किया सत्यापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड की तीन कॉलोनियों का सत्यापन निगम अफसरों ने शनिवार को किया। इस दौरान कॉलोनियों में पानी की सप्लाई, सड़क, नाली और बने हुए मकानों की स्थिति देखी। सहायक यंत्री चंद्रशेखर मिश्रा, उपयंत्री संजय शुक्ला, राधेश्याम उपाध्याय, दिलीप मालवीया, राजेश गुप्ता सहित अन्य उपयंत्रियों ने वत्सला विहार, दीनदयालपुरम् और नागचून रोड कॉलोनी पहुंचकर हकीकत देखी। इस दौरान बोर्ड के दिनेश गाठे सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री एनके वर्मा ने बताया निगम के अफसर सत्यापन कर रहे हैं। यह काम होने के बाद अनुबंध के अनुसार निगम को राशि दी जाएगी। आयुक्त एसआर सोलंकी ने बताया कॉलोनी हस्तांतरण के लिए अनुबंध पहले ही किया जा चुका है। जनहित से जुड़ा मामला है। संभवत: सोमवार तक राशि निगम को मिल जाएगी।