पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पर्धा में विद्यार्थियों ने लोकगीत और काव्यपाठ की प्रस्तुति दी

स्पर्धा में विद्यार्थियों ने लोकगीत और काव्यपाठ की प्रस्तुति दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा. राष्ट्रभाषास्पर्धाओं का आयोजन शनिवार को उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ। जिसमें खंडवा से महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल, सूरजकुंड स्कूल, उत्कृष्ट स्कूल, पुनासा, बोरगांव, पांजरिया की हायर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

स्पर्धा में 4 विधाएं थी जिसमें वाद विवाद स्पर्धा में आनंद नगर हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र सत्यम बड़गुजर प्रथम, दिक्षा पटेल बोरगांव बुजुर्ग द्वितीय, वैष्णवी दशोरे उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा तृतीय, लोकगीत स्पर्धा में लीना चौरे उत्कृष्ट स्कूल खंडवा प्रथम, दिव्या गौरीशंकर उत्कृष्ट स्कूल पुनासा द्वितीय, रजनी कालूराम सूरजकुंड स्कूल तृतीय, काव्यपाठ स्पर्धा में आसरीन आरिफ बोरगांव बुजुर्ग प्रथम, शक्ति मालाकार सूरजकुंड द्वितीय, योगेश महाजन बोरगांव बुजुर्ग तृतीय, साहित्यिक अंताक्षरी स्पर्धा में बोरगांव हायर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा द्वितीय गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल खंडवा तृतीय स्थान पर रही। जिला शिक्षाधिकारी संजीव भालेराव, गोविंद शर्मा प्रबंधक महाराष्ट्र बैंक ने बच्चों को पुरस्कृत किया। आयोजक राष्ट्रभाषा खंडवा इकाई के शरद जैन थे। संचालन रश्मि स्थापक आभार संदीप जोशी ने माना।