मेला ग्राउंड दीवार से बाढ़ का अंदेशा
खंडवा. मांनवचंडी मेला ग्राउंड पर बन रही दीवार से आसपास की कॉलोनियों के लोगों को बारिश में बाढ़ का अंदेशा है। नाले के किनारे मेला मैदान है। क्षेत्रवासियों ने इस संबंध में निगम आयुक्त से शिकायत की है। लोगों का कहना है तेज बारिश होने पर नाले का पानी अब तक मैदान में जाता है। दीवार बनने के बाद यह पानी आस हनुमान नगर, सेठी नगर और नवचंडी मंदिर के आस-पास के क्षेत्र में भरने का अंदेशा है। इस संबंध में आयुक्त एसआर सोलंकी ने बताया लोगों ने शिकायत की है। मौके पर देख कर पता लगाया जाएगा जनहित में जो भी उचित होगा करेंगे।