- Hindi News
- पैरालीगल वालेंटियर्स को कानूनी जानकारी से अपडेट कराएंगे
पैरालीगल वालेंटियर्स को कानूनी जानकारी से अपडेट कराएंगे
पैरालीगल वालेंटियर्स को कानूनी जानकारी से अपडेट कराएंगे
खंडवा.विधिकसहायता प्राधिकरण की बैठक जिला न्यायालय के कान्फ्रेंस हाल में शनिवार को जिला न्यायाधीश अभिनंदनकुमार जैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्राधिकरण सचिव जिला रजिस्ट्रार गंगाचरण दुबे ने आगामी लोक अदालत पैरालीगल वालंटियर की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। जिला न्यायाधीश द्वारा जिला अधिवक्ता संघ के सचिव देवेन्द्र सिंह यादव को पैरालीगल वालंटियर ग्रुप को कानूनी जानकारियों से अपडेट कराने के साथ ग्रुप लीडर की जवाबदारी सौंपी। जिला न्यायाधीश ने कहा न्यायालय में आने वाले गरीब पीड़ित पक्षकारों जिन्हें लीगल ऐड की आवश्यकता हो उन्हें शीघ्र सहायता उपलब्ध कराएं। विशेष न्यायाधीश गौरीशंकर दुबे ने कहा पैरालीगल वालंटीयर अपनी सेवाएं लोक अदालत में प्रदान कर उसे सफल बनाएं। जिला न्यायाधीश अक्षयकुमार द्विवेदी, अनिता सिंह चौहान, पुष्पा गौर, आशीष पटेल उपस्थित थे।
काव्यपाठकरेंगे चौरे
खंडवा.दूरदर्शनभोपाल पर प्रति रविवार प्रसारित होने वाले काव्यांजलि में शहर में साहित्यकार सुनील चौर उपमन्यु प्रतिभागी के रूप में काव्यपाठ करेंगे। संगम कला परिषद के नितेष चौरे ने बताया यह कार्यक्रम दोपहर 12 से एक बजे के बीच प्रसारित होगा।
सुनील चौर