ट्रेजरी में पास होंगे केवल सैलरी बिल
खंडवा. जिलाकोषालय ट्रेजरी में केवल अब सैलरी के बिल ही पास होंगे। शनिवार को संचालक बजट भोपाल ने सभी कोषालयों को बजट संबंधी कार्य रोकने के निर्देश दिए। यहां से हर महीने 20 से 25 करोड़ रुपए अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन जारी होते हैं। ट्रेजरी के अधिकारी ने बताया संचालक के आदेश से तिमाही बजट के तहत होने वाले आवंटन लैप्स हो जाएंगे।
लोगदेख सकते हैं कोठियां : कोषालयके फर्श के नीचे दबी ब्रिटिशकालीन कैश रखने की कोठियों को प्रशासन इतिहास से रूबरू कराने के लिए संरक्षित करेगा। कोषालय के फर्श निर्माण के दौरान 8 कोठरियां मिली थी।