पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरगोन में स्वाइन फ्लू की संदिग्ध एक और महिला की मौत

खरगोन में स्वाइन फ्लू की संदिग्ध एक और महिला की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वानी में स्वाइन फ्लू का एक मरीज इंदौर रैफर

भास्करन्यूज| खरगाेन/बड़वानी

निमाड़ में चार साल बाद फिर स्वाइन फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। खरगोन जिले में कसरावद के साटकूर की 28 वर्षीय गर्भवती की मौत के बाद शुक्रवार देर रात स्वाइन फ्लू से एक और महिला की मौत हो गई। नांद्रा की 50 वर्षीय महिला ने इंदौर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्वाइन फ्लू की आशंका में जांच सेंपल जबलपुर भेजे हैं। शव यात्रा में लोग मुंह पर रूमाल बांध कर चले। वहीं शनिवार को खामखेड़ा निवासी एक युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया स्वाइन फ्लू की आशंका जताई है। इसके अलावा तीन और स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीजों का इंदौर में इलाज चल रहा है। बड़वानी में भी एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इंदौर रैफर किया गया है। खंडवा में पांच मरीज संदिग्ध मिले हैं। स्वाइन फ्लू को लेकर बुरहानपुर कलेक्टर ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वहीं खरगोन सिविल सर्जन डा. रमेशचंद्र नीमा ने जिला अस्पातल में डॉक्टरों के साथ बैठक की। इलाज संबंधी इंतजामों पर चर्चा की। दवाइयों सहित अन्य संसाधनों का जायजा लेकर डॉक्टरों को हिदायत दी गई। उन्होंने बताया मास्क और जरूरी दवा मंगा रहे हैं। गौरतलब हो कि कसरावद के साटकूर की 28 वर्षीय गर्भवती की बुधवार को इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सैंपल जबलपुर लैब भेजे थे। शुक्रवार रिपोर्ट आई। इसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस साल स्वाइन फ्लू से पहली मौत हुई है। पंद्रह दिन में स्वाइन फ्लू का यह चौथा मामला है।

शेष|पेज4 पर



इसकेपहले बड़वाह के एक पुरुष और लिक्खी में महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। इलाज के बाद दोनों स्वस्थ हैं। अभी डेढ़ वर्षीय बच्ची, 37 वर्षीय महिला और 23 वर्षीय युवती की रिपोर्ट आना शेष है। शुक्रवार कसरावद से खामखेड़ा के एक युवक को देररात स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते जिला अस्पताल रैफर किया था। इसके पहले 2011 में जिले में स्वाइन फ्लू से 6 लोगों की मौत हुई थी।