पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कार्पियो ट्रैक्टर में भिड़ंत, तीन घायल

स्कार्पियो-ट्रैक्टर में भिड़ंत, तीन घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर रोड पर देशगांव के पास शनिवार दोपहर हुई दुर्घटना

क्राइमरिपोर्टर|खंडवा

इंदौर-इच्छापुररोड पर देशगांव के पास शनिवार दोपहर स्कार्पियो ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ंत में सेल्सटैक्स विभाग के तीन अधिकारी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन में फंसे हुए घायलों को सराफा व्यवसायी मनोज वर्मा और उनके साथी दीपक पटेल ने बाहर निकाला। उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए। मंशाराम पिता जयराम यादव कार्यालय अधीक्षक सेल्सटैक्स विभाग हेमप्रकाश पिता गणेशप्रसाद आर्य इंस्पेक्टर, विनोद कुमार पिता रामधनी, कर सहायक निवासी सिविल लाइन सेल्स टैक्स कॉलोनी को वाहन के कांच फोड़कर बाहर निकाला और अपने वाहन में अस्पताल ले आए। घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद वे इंदौर रैफर हो गए।

इंदौर जाकर बचाई जान

मनोजवर्मा इंदौर जा रहे थे। दोपहर दो बजे उनके सामने ही वाहनों की टक्कर हुई। दुर्घटना में स्कार्पियो वाहन को पलटा देख वे रुक गए। मदद के लिए पहुंचे तो वाहन में फंसे घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर करीब 30 किमी दूर खंडवा के जिला अस्पताल लेकर आए।

दुर्घटना में घायल सेल्सटैक्स अधिकारी को उपचार के लिए लाते मनोज वर्मा।