पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता में बोहरा समाज के पुरुषों ने उत्साह से बेली रोटियां

प्रतियोगिता में बोहरा समाज के पुरुषों ने उत्साह से बेली रोटियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दाउदीबोहरा समाज ने 52वें धर्मगुरू डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को शहर में जुलूस निकाल कर शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस मौके पर सैफी कॉलोनी में हुनर से भरी मोहब्ब्त नी रोटी स्पर्धा हुई। इसमें पुरुषों ने रोटियां बेली। इसके पहले दोपहर 3.30 बजे टाऊनहाल स्थित हुसैनी मस्जिद से प्रारंभ हुआ जुलूस बजरंग चौक, भगतसिंह चौक, कहारवाड़ी, गोल बाजार, बांबे बाजार, घंटाघर होते हुए 2 घंटे बाद टाऊनहाल पहुंचा। जुलूस में समाजजन ने शहर को स्वच्छ बनाने की अपील कर ग्रीन खंडवा क्लीन खंडवा की झांकी बनाई। जुलूस का स्वागत महापौर सुभाष कोठारी, विधायक देवेंद्र वर्मा, पार्षद सुनील कांग्रेस नेता अरुण गंगराडे सहित गणमान्य नागरिकों ने किया। युवकों ने संदेश दिया कि स्वच्छता से प्यार करें। समाज के युवाओं ने झांकी के माध्यम से संदेश दिया कि 14 फरवरी वेलेंटाइन-डे पर अपने शहर को स्वच्छ हरा-भरा बनाकर हम सभी स्वस्थ रह सकते हैं। युवाओं ने जुलूस में सफाई भी की।

हुनर सी भरी मोहब्बत नी रोटी प्रतियोगिता शनिवार रात सैफी कॉलोनी में हुई। इसमें समाज के कई लोग शामिल हुए।