पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारा

व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| गांधीभवन के पास शनिवार सुबह दुकान खोलने के बाद पूजा-पाठ कर रहे व्यवसायी राकेश अरोरा निवासी पंजाब कॉलोनी को आरोपी हेमंत पिता सुरेश ओनकर, रितेश पिता धन्नालाल सोनी, विनोद पिता ब्रजेंद्र सिंह चौधरी निवासी इंदौर ने मारपीट की। व्यवसायी ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि दुकान खाेलते ही आरोपी दुकान में घुसे और मारपीट की इस दौरान वह सुबह की पूजा भी नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

बकरीचोरों से जब्त कार चोरी की

खंडवा| बकरीचोरों से जब्त कार चोरी की बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को कार मालिक का पता कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन कार चोरी की होना बताई जा रही है। टीआई विजय सिसोदिया ने बताया मामले की जांच कर रहे हैं। वीडियो फुटेज के आधार पर भी आरोपियों की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।