पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3239 ने नवोदय प्रवेश परीक्षा दी

3239 ने नवोदय प्रवेश परीक्षा दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
3452 बच्चों को होना था शामिल, 213 अनुपस्थित

खंडवा। जिले के नवोदय विद्यालय में 80 सीटों पर प्रवेश के लिए शनिवार को 3239 बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 3452 बच्चों ने आवेदन किया था जिनमें 213 बच्चों ने परीक्षा नहीं दी। सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जिले के सभी सातों ब्लॉकों में परीक्षा हुई। डीईओ संजीव भालेराव ने बताया खंडवा में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय केंद्र था। जबकि अन्य छह ब्लॉकों में उत्कृष्ट विद्यालयाें में परीक्षा ली गई। परीक्षा का रिजल्ट जून में आएगा। फिलहाल इसकी तारीख तय नहीं है।

ब्लॉक दर्ज उपस्थित अनुपस्थित

बलड़ी 160 131 29

छैगांव माखन 539 515 24

हरसूद 272 251 21

खालवा 321 301 20

खंडवा 830 788 42

पुनासा 510 483 27

पंधाना 820 770 50